दिल्ली:-रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई संपन्न

Date:

Share post:

दिल्ली:-राजधानी दिल्ली के रफी मार्ग पर स्थित कंस्टीटूशन क्लब आफ इंडिया में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में भारत के लगभग 15 राज्यों के पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के राज्यमंत्री एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले के द्वारा की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का एप भी लांच किया। इस ऐप को बनाने की जिम्मेदारी मुंबई निवासी मोहम्मद रजा को दी गई थी जिसे उन्होंने बखूबी निभाया और आज रामदास अठावले के हाथों इस ऐप की लांचिंग हुई। मोहम्मद रजा ने इस ऐप की विशेषताओं के बारे में एग्जीक्यूटिव कमेटी के सभी पदाधिकारियों बताया एवं जानकारी दी कि इस ऐप के माध्यम से पार्टी की सदस्यता ऑनलाइन ली जा सकती है जिसमें पार्टी का आईडी कार्ड तत्काल जनरेट हो जाएगा। हमें यह जानकारी नत्थू लाल राठौर उपाध्यक्ष (मध्य प्रदेश) उनके द्वारा प्राप्त हुआ है।

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...