दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान अंतर्गत जिले के 2391 पशुपालकों को दी गई समझाइश

Date:

Share post:

  1. अनूपपुर 13 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के मार्गदर्शन में अनूपपुर जिले में पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 02 अक्टूबर को दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान अभियान का शुभारंभ किया गया था। यह अभियान 09 अक्टूबर तक चलाया गया। जिले में इस अभियान के अंतर्गत पशुपालन विभाग के अधिकारी व मैत्री कार्यकर्ताओं की टीम द्वारा जिले के प्रत्येक ग्राम में घर घर जाकर ऐसे पशुपालक से संपर्क स्थापित किया गया, जिनके पास 10 या अधिक मादा गाय/भैंस हैं। उनको पशुपालन से समृद्धि के तीन आधार पहला पशु प्रजनन, दूसरा पशु पोषण व तीसरा पशु स्वास्थ्य के बारे में बताया गया। साथ ही उन्हें इससे संबन्धित तीन रील्स के माध्यम से जागरूक किया गया।

    अभियान के तहत जिले के 440 ग्रामों में 2391 पशुपालकों के घर जाकर व उनसे चर्चा कर ऐप के माध्यम से जानकारी दर्ज की गई। अभियान अंतर्गत अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पांडेय व अन्य अधिकारियों द्वारा भी ग्रामों का भ्रमण किया गया। राज्य से नियुक्त नोडल अधिकारी कार्यपालिक संचालक डॉ. राजू रावत सहित दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के जिला नोडल डॉ. लोकेश कुमार मोहबे व संयुक्त संचालक संभाग रीवा डॉ. डी. एस. बघेल द्वारा भी जिले के ग्रामों में पशुपालक के घर जाकर भ्रमण व सत्यापन का कार्य किया गया।

    सभी पशुपालकों को डेयरी योजना केसीसी योजना आदि की जानकारी के साथ यह जानकारी भी दी गई कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में दोगुनी वृद्धि करना है। सभी ग्रामों में दुग्ध समिति का गठन किया जायेगा तथा ग्राम को मिल्क रूट में लाया जायेगा, जिससे दुग्ध संकलन और प्रसंस्करण बढेगा, नवीन रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। साथ ही कृषक पशुपालक की आमदनी में वृद्धि होगी। 

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...