दुर्ग सचिव और कलेक्टर ने की श्रम अन्न सहायता केन्द्रों का निरीक्षण

Date:

Share post:

श्रमिक पंजीयन शिविर लगाने के दिये निर्देश

दुर्ग -: छत्तीसगढ़ शासन के सचिव सह श्रमायुक्त अलरमेल मंगई डी., कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी और सचिव भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल सविता मिश्रा ने आज श्रम विभाग के द्वारा संचालित योजना शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता अंतर्गत दुर्ग जिला में संचालित विभिन्न श्रम अन्न सहायता केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने बी.आर.पी चौक मरोदा, तहसील चौंक दुर्ग, सब्जी मार्केट सुपेला, कुगदा कुम्हारी में केन्द्रों की हालात देखी। निरीक्षण के दौरान जिले में संचालित समस्त श्रम अन्न सहायता केन्द्रों में शिविर लगाकर पात्र श्रमिकों का श्रमिक पंजीयन करने हेतु निर्देशित किया है। साथ ही केन्द्रों में विभागीय जिला अधिकारी व कर्मचारियों को मूल-भूत सुविधाये सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर सहायक श्रमायुक्त दुर्ग श्रीमती श्रद्धा केशरवानी भी उपस्थित रही।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...