दुर्घटना रोकथाम की पहल: स्कूलों के साथ साथ ब्लैक स्पॉट पर भी बच्चों को जागरूक कर रही यातायात पुलिस*

Date:

Share post:

✍️अनूपपुर।
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर *श्री मोती उर रहमान (IPS)* के निर्देश पर जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा निरंतर जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के *चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों के आसपास रहने वाले एवं आवागमन करने वाले स्कूली बच्चों को* यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा को लेकर समझाइश दी गई।

👉इस दौरान यातायात पुलिस ने बच्चों को सड़क पार करते समय सतर्कता बरतने, ज़ेब्रा क्रॉसिंग का प्रयोग करने, हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व, तेज गति से वाहन न चलाने तथा सड़क पर अनुशासन बनाए रखने संबंधी *महत्वपूर्ण जानकारी* दी। बच्चों को यह भी बताया गया कि ब्लैक स्पॉट क्षेत्र दुर्घटना की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील होते हैं, जहां विशेष सावधानी आवश्यक है।

👉यातायात पुलिस द्वारा *लगातार स्कूलों में पहुंचकर* विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है एवं यातायात पुलिस द्वारा बच्चों से *अपील की गई कि* वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने माता-पिता, परिजनों एवं आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य बचपन से ही बच्चों में सुरक्षित यातायात की समझ विकसित करना एवं भविष्य में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

👉यातायात पुलिस का यह जन-जागरूकता अभियान आगे भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर जारी रहेगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

📍यातायात पुलिस अनूपपुर

Related articles

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...