दृष्टिबाधित युवक दो दिनों से लापता, परिजन परेशान

Date:

Share post:

O

 

जैजैपुर (सक्ती)। ग्राम पंचायत कचंदा निवासी गोपाल प्रसाद चंद्रा (उम्र 30 वर्ष), पिता अयोध्या प्रसाद चंद्रा (उम्र 58 वर्ष), पिछले दो दिनों से लापता हैं। परिजनों के अनुसार गोपाल प्रसाद चंद्रा दृष्टिबाधित (सूरदास) हैं और बिना सहारे चलने-फिरने में असमर्थ हैं।

 

बताया जा रहा है कि वे दो दिन पूर्व घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार के सदस्यों ने आसपास के गांवों एवं परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। इस संबंध में स्थानीय पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

 

परिजन अत्यंत चिंतित हैं और आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को गोपाल प्रसाद चंद्रा कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल मोबाइल नंबर 9644352965 पर संपर्क करें। साथ ही नजदीकी पुलिस थाना या ग्राम पंचायत को भी सूचित करने का आग्रह किया गया है।

 

परिवार ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मानवीय आधार पर अधिक से अधिक लोग इस सूचना को साझा करें, ताकि लापता युवक सकुशल घर लौट सकें।

Related articles

विकासखण्डों की ग्राम पंचायतों में कृषि पखवाड़ा का किया जा रहा आयोजन कृषि पखवाड़ा अंतर्गत किसानों को फसल विविधीकरण व...

सक्ती, 20 फरवरी 2026// कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में जिले के समस्त विकासखण्डों की ग्राम पंचायतों...

माननीय मुख्य न्यायाधीश की माताजी स्व. श्रीमती कुसुम सिन्हा की पुण्य स्मृति में शांति हवन आयोजित

बिलासपर, 19 फरवरी 2026। दिनांक 18 फरवरी 2026 को सायं 05:00 बजे से 06:30 बजे तक छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय...

सद्भावना भवन जैजैपुर में स्वस्थ पंचायत सम्मेलन संपन्न, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने 5 लाख रुपये देने की घोषणा की

  सक्ती | 18 फरवरी 2026 जिला सक्ती के विकासखण्ड जैजैपुर स्थित सद्भावना भवन में स्वस्थ पंचायत सम्मेलन का आयोजन...

पुष्पराजगढ़ विधानसभा को मिली 32 करोड़ 85 लाख की सौगातविभिन्न सड़क एवं पहुंच मार्गों के निर्माण को स्वीकृति पुष्पराजगढ़*

*पुष्पराजगढ़ विधान*मे *क्षेत्रीय विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए क्षेत्र के लोकप्रिय...
error: Content is protected !!