लखौरा विद्यालय में एचपीवी टीकाकरण जागरूकता शिविर संपन्न

Date:

Share post:

लखौरा विद्यालय में एचपीवी टीकाकरण जागरूकता शिविर संपन्न

​किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु किया गया जागरूक

​अनूपपुर 06 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज शासकीय उत्कृष्ट उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय लखौरा में छात्राओं के मध्य सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) टीकाकरण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को इस गंभीर बीमारी के प्रति सचेत करना और समय पर सुरक्षा कवच प्रदान करना रहा।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विनोद परस्‍ते, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग से श्री वर्मा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि, आशा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

​कार्यक्रम में बताया गया कि जिला प्रशासन महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति अत्यंत गंभीर है। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है, जिसे सही समय पर टीकाकरण के माध्यम से रोका जा सकता है। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप यह टीका किशोरियों के लिए पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण को लेकर छात्राओं के मन में व्याप्त शंकाओं का वैज्ञानिक तर्कों के साथ समाधान किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में यह अभियान संचालित किया जा रहा है, जिससे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी दी कि आगामी शिविरों के माध्यम से जिले की सभी पात्र छात्राओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। शासन के “पूर्ण सुरक्षित बचपन” संकल्प के अंतर्गत जिला प्रशासन का लक्ष्य प्रत्येक पात्र किशोरी को इस टीकाकरण अभियान से जोड़ना है।

शिविर में छात्राओं ने न केवल स्वयं टीका लगवाने, बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी कैंसर के लक्षणों और बचाव के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...