देश-विदेश:बिना लैंडिंग गेयर के पायलट ने कराई ‘हैरतअंगेज’ लैंडिंग, यात्रियों की सांसें अटकी हुई थीं, Video आया सामने

Date:

Share post:

शुभ संकेत/देश-विदेश:-अमेरिका में एक एयरपोर्ट पर यात्रियों को ले जा रही फ्लाइट बिना फ्रंट लैंडिंग गियर के उतर गई। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है, सभी यात्री सुरक्षित हैं। इस बात की जानकारी एयरपोर्ट एथॉरिटी ने सोशल मीडिया पर दी।

अमेरिका के चार्लोट डगलस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार 28 जून को एक डेल्टा प्लेन बिना फ्रंट लैंडिंग गियर के ही लैंड कर गया। इसके बाद एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि इस घटना में कोई भी पैसेंजर घायल नहीं हुआ है। घटना के बाद रनवे को बंद कर दिया गया और चालक दल को प्लेन को हटाने लगे हुए हैं।

डेल्टा प्लेन से जुड़े एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि यात्रियों को ले जा रहा विमान स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 7.25 बजे रवाना हुआ था। एयरलाइन ने आगे कहा कि बोइंग 717 प्लेन में 96 यात्री सहित दो पायलट और तीन फ्लाइट अटेंडेंट सवार थे। इसी बीच प्लेन जैसे ही चार्लोट डगलस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा तो पायलटों को नोज़ गियर असुरक्षित होने का संकेत मिला। इसके बाद चालक दल ने आगे जांच करने के लिए एक मिस्ड एप्रोच प्रक्रिया शुरू की।

जांच में पता चला कि खुले हुए थे नोज लैंडिंग गियर के दरवाजे

हवाई यातायात नियंत्रण अधिकारियों को इसकी जांच करने की अनुमति देने के लिए प्लेन को चार्लोट एयरपोर्ट में एटीसी टॉवर से गुजारा गया। डेल्टा ने कहा कि इससे पता चला कि नोज लैंडिंग गियर के दरवाजे खुले थे, लेकिन नोज गियर ऊपर की ओर खुला हुआ था। यात्रियों का कहना है कि लैंडिंग के दौरान विमान में कोई अव्यवस्था नहीं थी। उन्होंने क्रू के काम की भी सराहना की।

Related articles

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...

बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा (वार्ड 13)...