रिलीज हुआ गदर2 का गाना ‘उड़ जा काले कावा’ 22 साल बाद भी दिखी तारा सिंह और सकीना की वही केमिस्ट्री

Date:

Share post:

शुभ संकेत/मनोरंजन:- सनी देओल और अमीषा पटेल की अपकमिंग मूवी गदर 2 का पहला गाना ‘उड़ जा काले कावा’ आज रिलीज हो गया है। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमा घरों में होगी रिलीज: सनी देओल और अमीषा पटेल की आने वाली फिल्म गदर 2 को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित है।

फिल्म गदर एक कथा के रिलीज होने के पूरे 22 साल बाद इसका सीक्वल बना है। 22 साल पहले तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी और फिल्म सुपर डुपर हिट हुई थी। फिल्म के कई डायलॉग भी बेहद पॉपुलर हुए थे। ऐसे में इसके सीक्वल को लेकर भी दर्शकों को बेहद बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल दर्शकों को फिल्म के लिए अभी 1 महीने का इंतजार और करना पड़ेगा, तब तक दर्शक इस फिल्म के नए गाने का आनंद ले सकते हैं जो आज ही रिलीज हुआ है।

गदर- एक प्रेम कथा (Gadar Ek Prem Katha) का उदित नारायण की आवाज में गाया गया गाना ‘उड़ जा काले कावा ‘बेहद पॉपुलर हुआ था। अब 22 साल बाद इस गाने का नया वर्जन रिलीज किया गया है।

Gadar 2 Song: उड़ जा काले कावा हुआ। रिलीज –

पूरे 22 साल बाद ‘उड़ जा काले कावा गाने का नया वर्जन भले ही रिलीज हुआ है, लेकिन पर्दे पर 22 साल बाद भी तारा सिंह यानी सनी देओल और सकीना यानी अमीषा पटेल के बीच वही 22 साल पुरानी खूबसूरत सी केमिस्ट्री देखने को मिली है। गाने के नए वर्जन में तारा सिंह और सकीना अपनी पुरानी यादों को जीते हुए दिख रहे हैं। यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। पुराने गाने में जहां उदित नारायण और अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी थी वही नए वर्जन को मिथुन द्वारा रीक्रिएट व रीअरेंज किया गया है। गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे हैं, जबकि पुराने वर्जन को उत्तम सिंह ने लिखा था।

फिलहाल ‘उड़ जा काले कावा’ गाने का नया वर्जन भी उतना ही पॉपुलर हो रहा है, जितना 22 साल पहले रिलीज हुआ इसका ओरिजिनल वर्जन पॉपुलर हुआ था।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...