छत्तीसगढ़ -: धार्मिक और पारंपरिक त्योहार के साथ-साथ राष्ट्रीय त्योहारों को स्कूल में आयोजन कर बच्चों के गतिविधियों में निखार लाने हेतु विद्यालय द नुर पब्लिक स्कूल हमेशा कार्यरत रहता है किसी कड़ी में आज दिनांक 28.08.2024 दिन बुधवार को स्कूल परिसर में सभी बच्चे, एवं शाला परिवार के शिक्षकों के द्वारा मिलकर कृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया ।
जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चो के द्वारा राधा- कृष्ण का वस्त्र धारण कर मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
साथ ही मटका फोड़ का भी आयोजन किया गया जिसमे सभी छात्र ने मटका फोड़ कर खास प्रदर्शन किया। इसके साथ साथ छात्राओं ने भी मटका फोड़ के आयोजन में हिस्सा लिया।
इसके साथ ही विद्यालय परिसर में आज वृक्षारोपण किया गया जिसमे 7 छायादार वृक्षों को लगाया गया।
सभी बच्चो की मनमोहक प्रस्तुति व वृक्षारोपण मे सहयोग के लिए स्कूल प्राचार्य डॉ. अलीम खान के द्वारा बच्चो व शिक्षक का आभार प्रकट किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।



