धान उपार्जन केंद्र पोंडी उपरोड़ा में विधानसभा अध्यक्ष, सांसद और विधायक की मौजूदगी में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ

Date:

Share post:

कोरबा -: आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित पोंडी उपरोड़ा में भी शुक्रवार को धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। केंद्र में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत और पाली तानाखार क्षेत्र के विधायक मोहित राम केरकेट्टा की मौजूदगी में धान खरीदी की शुरुआत हुई। यहां सबसे पहले धान बेचने वाले टुनियाकछार लेपरा गाव के किसान जीवन प्रताप सिंह ने 66 क्विंटल 40 किलोग्राम मोटा धान का विक्रय किया। इस दौरान एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा हरिशंकर पैकरा, तहसीलदार पोड़ी उपरोड़ा राहुल पांडे, जनपद सीईओ पोंड़ी-उपरोड़ा आरएस मिर्झा, सहायक खाद्य अधिकारी कमल अग्रवाल, नोडल अधिकारी शाखा प्रबंधक रविधर दीवान, समिति प्रबंधक नर्मदा देवांगन, कंप्यूटर ऑपरेटर विजय देवांगन,  प्रभारी अरुण कुमार आदि मौजूद रहे। खरीदी केंद्र के नोडल अधिकारी ने बताया कि खरीदी केंद्रों में किसान धान की बिक्री के लिए पहुंच रहे हैं। जिसे देखते हुए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई है। खरीदी केंद्रों में भीड़भाड़ की स्थिति न बने और किसान आसानी से धान विक्रय कर सकें इसके लिए किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाइल ऐप से टोकन प्राप्त करने के लिए भी किसानों को प्रेरित किया गया है। वही किसान भी अपनी सुविधा के अनुसार तय तिथि पर धान विक्रय के लिए मोबाइल के जरिए ऑनलाइन धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...