धान खरीदी महाअभियान: जिले में अब तक 4 लाख 34 हजार 796 क्विंटल धान की खरीदी

Date:

Share post:

अभी तक जिले के किसानों ने 88 करोड़ 69 लाख से अधिक का धान बेचा

उपार्जन केंद्रों से 2 लाख 50 हजार 126 क्विंटल धान का उठाव भी किया गया

कोरबा -: धान खरीदी महाअभियान के तहत जिले में 1 नवंबर से धान की खरीदी जारी है। उपार्जन केंद्रों में धान बेचने पहुंचने वाले किसानों की संख्या अब बढ़ गई है। कलेक्टर संजीव झा ने खरीदी केंद्रों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं और किसानों की सुविधाओं का पर्याप्त ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। जिले में अब तक 4 लाख 34 हजार 796 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। अभी तक 60 खरीदी केंद्रों के माध्यम से जिले के किसानों ने 88 करोड़ 69 लाख 83 हजार 840 रुपए का धान बेचा है। 12 दिसंबर के लिए धान खरीदी हेतु कुल 1227 टोकन जारी किए गए हैं। जिसमे 50 हजार 978 क्विंटल 8 किलो धान खरीदी की जाएगी। इसमें समिति के माध्यम से 809 टोकन पर 35 हजार 635 क्विंटल 6 किलो धान की खरीदी की जाएगी। इसी तरह किसान टोकन तुंहर हाथ ऐप के माध्यम से जारी 418 टोकन से 15 हजार 343 क्विंटल 2 किलो धान खरीदी की जाएगी। जिले में सभी पंजीकृत धान उपार्जन केंद्रों में 4 लाख 34 हजार क्विंटल से अधिक की धान खरीदी की गई है। खरीदी किए गए कुल धान में मोटा धान की मात्रा सबसे ज्यादा 4 लाख 16 हजार 808 क्विंटल है। वहीं 17 हजार 988 क्विंटल सरना धान की खरीदी की गई है।
      जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी ने बताया की उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के साथ ही धान के उठाव में भी तेजी आ गई है। जिले में अब तक किए गए कुल धान खरीदी में से 2 लाख 50 हजार 126 क्विंटल धान का उठाव पंजीकृत मिलर्स के द्वारा कर लिया गया है। खरीदी केंद्रो से लगातार धान का उठाव किया जा रहा है। शासन द्वारा खरीदी केंद्रों में धान बेचने के लिए किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट है। साथ ही टोकन लेने के लिए टोकन तुम्हर हाथ मोबाइल ऐप से भी किसान लाभान्वित हो रहे हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...

राजेन्द्रग्राम(पुष्पराजगढ़) में पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आज तृतीय दिवस

एल •••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर;-अखिल विश्व गायत्री जिला मीडिया प्रभारी श्री चन्द्रशेखर राठौर से प्राप्त सूत्रों के अनुसार जिला-अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ विधानसभा...