धान खरीदी महाभियान: जिले में अब तक 16 लाख 14 हजार 130 क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी

Date:

Share post:

खरीदी केंद्रों से 84 प्रतिशत धान का हो चुका उठाव, कोई भी केंद्र बफर लिमिट से ऊपर नहीं

जिले के किसानों ने अब तक 329 करोड़ 27 लाख रुपए से अधिक का धान बेचा

कोरबा -: जिले में 01 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान के तहत जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी तेजी से जारी है। जिले में 60 धान उपार्जन केंद्रो से धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। जिले में अब तक 16 लाख 14 हजार 130 क्विंटल 80 किलो धान की खरीदी हो चुकी है। इसमें से 15 लाख 42 हजार 778 क्विंटल 40 किलो मोटा और 71 हजार 352 क्विंटल 40 किलो सरना धान शामिल हैं। धान खरीदी के साथ खरीदी केंद्रों से धान का उठाव भी तेजी से जारी है। खरीदे गए धान में से 84 प्रतिशत से अधिक धान का उठाव हो चुका है। साथ ही जिले में कोई भी उपार्जन केंद्र बफर लिमिट से अधिक नहीं है। खरीदी केंद्रों से अभी तक 13 लाख 64 हजार 917 क्विंटल 05 किलो धान का उठाव हो चुका है। शेष धान का उठाव तेजी से जारी है। पिछले दो दिनों में छह हजार 200 मिट्रिक टन धान का उठाव हुआ है। साथ ही मिलरों को लगातार धान उठाव के लिए निर्देशित किया जा रहा है। जिले के किसान अब तक 329 करोड़ 27 लाख रुपए से अधिक का धान समितियों में बेच चुके है। जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी ने बताया की जिले के खरीदी केंद्रों में धान खरीदी लगातार जारी है। वहीं धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सभी सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। किसानों की सुविधा के लिए इस वर्ष समितियों के अलावा टोकन तुंहर हाथ मोबाइल ऐप के माध्यम से भी टोकन जारी किया जा रहा है। इससे किसानों को घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...