नगरपालिकाओ के फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत स्टैंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

Date:

Share post:

अनूपपुर 9 सितम्बर 2025/ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरपालिकाओं की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत स्टैंडिंग कमेटी की बैठक अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिलीप कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कार्यालय कलेक्टर में सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि, जिला निर्वाचन कार्यालय के श्री संजय निगम आदि उपस्थिति रहे।

बैठक में बताया गया कि नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत मतदान केन्द्रों में निर्धारित समय तक प्राधिकृत अधिकारियो द्वारा शिफ्टिंग सूची, वेरिफिकेशन सूची, जांच सूची पर कार्य किया जाएगा। इसके पश्चात् आयोग द्वारा जारी समय सारणी में नाम जोड़े जाने एवं विलोपित किए जाने तथा प्रारूप मतदाता सूची के संबंध में दावे-आपत्ति लिये जाने, दावे-आपत्तियों का निराकरण किए जाने, फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का नगरपालिका वार्ड तथा अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन किया जाएगा। बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों से जिले की नगरपालिकाओं के मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची एजेंट नियुक्त किए जाने की अपील की गई, ताकि त्रुटिरहित मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा सके। बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को नगरपालिका में फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय सारणी भी उपलब्ध कराई गई।
समा.क्र./30 7

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...