बाँकी मोंगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट)-: बाँकी मोंगरा नगर पालिका परिषद एवं छत्तीसगढ़ शासन में कटघोरा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय प्रेमचंद पटेल जी एवं नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा जी के द्वारा आज विकास की राह में 1 करोड़ 30 लाख के कार्यों का भूमिपूजन किया गया जिसमें कटाईनार छठ घाट, घुडदेवा छठ घाट, मोंगरा मुक्तिधाम, बांकी चौक मुख्य मार्ग में नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया । इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ विकास झा जी, नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास एवं पार्षद गण के गौरव पूर्ण उपस्थिति में अनेक विकास कार्यों का भूमि पूजन व स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
नगर के विकास के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के द्वारा किया गया
Date:


