नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती झा हुए भोजली विसर्जन में शामिल , पूजा अर्चना कर क्षेत्र कि खुशहाल की कामना

Date:

Share post:

बांकीमोंगरा -: प्रदेश भर में रक्षाबंधन पर्व के दुसरे दिन भोजली तिहार मनाया गया । वहीं बांकीमोंगरा के विभिन्न स्थानों से हर्षोल्लास के साथ शोभायात्रा निकालकर भोजली विसर्जन किया गया ।‌ इसी कड़ी में बांकीमोंगरा के कुधरीपारा में हर्षोल्लास व धुमधाम से भोजली तिहार मनाते हुए भोजली विसर्जन किया गया । इस दौरान नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा भी कुधरीपारा पहुंचकर भोजली विसर्जन में शामिल हुए , और कुछ दुर तक चलकर भोजली दाई को विदा किया ।
इस धार्मिक एवं सामाजिक , सांस्कृतिक आयोजन में बांकीमोंगरा कुधरीपारा सहित आसपास के सैकड़ों भक्त ने भाग लिया और विधि – विधान से भोजली दाई को विदा किया गया । पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा ने कहा कि भोजली तिहार का पर्व छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक एकता वैभव का प्रतीक है । लोग इस अवसर पर मित्रता का अटूट स्थापित करते हैं , छत्तीसगढ़वासियों की गौरवशाली परंपरा में से एक भोजली तिहार है जिसे मीत – मितानी का भी त्योहार कही जाती है। श्रीमती सोनी कुमारी झा ने भोजली दाई का पूजा अर्चना करते हुए हरियाली व अच्छी फसल एवं नगर में एकता बना रहे इसकी कामना की है । पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा का समितियों के द्वारा श्रीफल व गम्छे से स्वागत किया गया । इस दौरान पार्षद वार्ड क्रमांक 15 मधूसुदन दास , पार्षद वार्ड क्रमांक 2 श्रीमती राजकुमारी, वार्ड क्रमांक 13 कटाईनार-1 पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा , मंडल महामंत्री श्रीमती अनिता राजपूत सहित आसपास के सैकड़ों लोगों ने भोजली विसर्जन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...