नगर पालिक बाँकी मोंगरा के विपक्षी पार्षदो ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बाँकी मोंगरा क्षेत्र के विकास कार्यों की माँग को लेकर सौपा पत्र

Date:

Share post:

जल्द से जल्द माँगो की स्वीकृति देने का किया आग्रह

कोरबा( प्रकाश साहू की रिपोर्ट)-: नगर पालिका परिषद,बाँकी मोंगरा के विपक्षी पार्षदों ने एवं नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में बाँकी मोंगरा नगर पालिक क्षेत्र में हॉस्पिटल,गार्डन,तहसील,कॉलेज 10, बिस्तर ,अलग फ़ीडर, सिटी बस प्रारंभ करने संबंधित 6 माँगो का पत्र सौपा एव जल्द से जल्द समस्याओं के निराकरण की माँग किया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने कहा की – बाँकी मोंगरा नगर पालिका क्षेत्र में पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा 3 हॉस्पिटल की स्वीकृति दी गई थी जिसको शासन परिवर्तन होते ही निरस्त कर दिया गया उन कार्यों को तुरंत प्रारंभ करने की माँग,बाँकी मोंगरा को तहसील का दर्जा देने की माँग,पालिका क्षेत्र में गार्डन की माँग,दर्री फ़ीडर से अलग करके बाँकी मोंगरा फ़ीडर करने की माँग का पत्र सौपा एव जल्द से जल्द निराकरण की माँग कि गई।
इस अवसर पर पार्षद हेमंत साहनी,संदीप डहरिया,ओमप्रकाश कैवर्त ने कहा की – बाँकी मोंगरा में स्थित शासकीय महाविद्यालय,बाँकी मोंगरा के बिल्डिंग निर्माण को जल्द से जल्द करवाया जाये एव पीजी कक्षा प्रारंभ किया जाये,आमजनों के लिये सबसे महत्वपूर्ण परिवहन सेवा सिटी बस को तत्काल प्रारंभ किया जाये।
इस अवसर पर प्रमुखरूप से अजीज ख़ान,सुमित धीवर,धनंजय राठौर,बबलू मारवा,जुनैद मेमन,आयुष यादव, और अनेक आमजन उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...

बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा (वार्ड 13)...