नववर्ष में नए संकल्प के साथ जन समस्याओं के निराकरण के लिए करें कार्य : कलेक्टर झा

Date:

Share post:

कलेक्टर संजीव झा ने अधिकारी-कर्मचारियों को दी नववर्ष की बधाई व शुभकामनाएं

कोरबा 02 जनवरी 2023/कलेक्टर संजीव झा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज नव वर्ष के अवसर पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं और बधाई दी। कलेक्टोरेट कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर कलेक्टर झा को नववर्ष की बधाई दी। इस अवसर पर कलेक्टर संजीव झा ने अधिकारी और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी शासकीय सेवक अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करते हैं जो कि प्रशंसनीय है। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि नये साल की शुरूआत से हमें ऐसा काम करना चाहिए जो वर्ष के आखिरी में भी याद रहे। इस नववर्ष में भी सभी को अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करते हुए विभागों में पहुंचने वाले लोगों की समस्याओं और उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण करते हुए उन्हें राहत पहुंचाने की दिशा में काम करना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कलेक्टर संजीव झा को नव वर्ष की बधाई व शुभकामनाएं देकर नववर्ष को लेकर अपने विचार रखें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर द्वय विजेंद्र पाटले एवं प्रदीप साहू, जिला पंचायत के सीईओ नूतन कंवर, संयुक्त कलेक्टर शिव बैनर्जी, संयुक्त कलेक्टर अवध सिंह राणा सहित कलेक्टोरेट के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related articles

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...