नाग पंचमी के अवसर पर जितेंद्र सारथी ने जिले वासियों के साथ प्रदेश वासियों दी बधाई

Date:

Share post:

कोरबा -: नाग पंचमी का त्योहार हिंदू धर्म में नागों (सर्पों) की पूजा के लिए समर्पित है और यह श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. इस वर्ष ये त्योहार 29 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा. इस पर्व का उल्लेख कई हिन्दू धर्म शास्त्रों में प्रमुखता से किया गया है. विशेष रूप से भगवत पुराण, महाभारत, गरुड़ पुराण, तथा स्कंद पुराण में. स्कंद पुराण में नागों की उत्पत्ति, उनकी पूजा की विधि और महत्व का वर्णन दिया गया है. इसमें बताया गया है कि नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा करने से भय, रोग और अकाल मृत्यु से मुक्ति मिलती है. इस दिन विशेष रूप से शेषनाग, वासुकी, तक्षक, कर्कोटक, पद्म, महापद्म नागों की पूजा की जाती है, इस अवसर पर जितेंद्र सारथी ने जिले वासियों को नाग पंचमी के अवसर पर बधाई दिया साथ ही यह भी बताया कि यह सांप हमारे प्राकृतिक संतुलन में अपनी विशेष भूमिका निभाते हैं अतः इस बात पर भी हमें ध्यान देने की आवश्यकता हैं की सांपों का संरक्षण हो और सांपों की पूजा के साथ उनके संरक्षण से सही मायने में सार्थक होगा।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...