नारा लेखन और रैली निकालकर मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

Date:

Share post:

स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जारी

कोरबा -: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के युवा, बुजुर्ग, महिला, पुरूष सहित स्कूल-कॉलेजों के सभी छात्र- छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु  नुक्कड़-नाटक, रैली, नारा-लेखन, निबंध, भाषण, मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण जैसे अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज दूरस्थ ग्राम सभी ब्लॉक में दीवार लेखन भी किया गया। सिमकेदा और अमलडीहा,कटकोना,गुरमा बेला,तराईमारडीह,कनकी,घिनारा, ढोंढातराई सहित अन्य ग्रामों में स्वसहायता समूह/बिहान से जुड़ी महिलाओं ने दीवार लेखन कर  मतदाताओं को जागरूक किया। उन्होंने प्रेरक सन्देश से मतदान दिवस 07 मई को मतदान करने की अपील मतदाताओं से की। महिलाओं ने मतदान का महत्व बताते हुए लोकतंत्र के निर्माण में मतदाताओं को जागरूक होकर मतदान करने की अपील की। इसी तरह पोड़ी उपरोड़ा के एनआरएलएम कैडर और जनपद पंचायत के कर्मचारियों द्वारा रैली निकालकर मतदाताओं को मतदान करने प्रेरित किया गया। इसी तरह कटघोरा अंतर्गत ग्राम झाबर,बेलटिकरी में समूह की महिलाओं ने दीवार लेखन कर मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान चलाया। स्काउट गाइड द्वारा भी शार्ट पोस्टर के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। ग्राम डूमरकछार में मतदान की शपथ भी दिलाई गई।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...