अनूपपुर 19 सितम्बर 2025/ निर्वाचक नामावली 2003 के गहन पुनरीक्षण के डाटा एवं वर्ष 2025 की निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं के विवरण मैपिंग के संबंध में बैठक अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिलीप कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि, जिला निर्वाचन कार्यालय के श्री संजय निगम आदि उपस्थित रहे।
बैठक में पुनरीक्षण के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई एवं इस संबध में विस्तृत चर्चा की गई।


