निर्वाचन के कार्यों को समय-सीमा में संपादित करें नोडल अधिकारी:

Date:

Share post:

कलेक्टर सौरभ कुमार ने ली समीक्षा बैठक

कोरबा -: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों में संलग्न नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर निर्देशित किया कि सभी नोडल अधिकारी दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करेंगे।  समीक्षा बैठक में निर्वाचन कार्यों से जुड़े मानव संसाधन, प्रबंधन, प्रशिक्षण प्रबंधन, सामग्री प्रबंधन, कम्प्युटराइजेशन, साइबर सिक्योरिटी और आईटी, स्वीप नोडल अधिकारी, कानून व्यवस्था, ईव्हीएम मैनेजमेंट, एमसीसी नोडल अधिकारी, व्यय निगरानी, बैलेट पोस्टल पेपर, एमसीएमसी, कम्युनिकेशन प्लान, मतदाता, शिकायत और मतदाता हेल्पलाइन आदि के नोडल अधिकारी उपस्थित थे। 
कोरबा जिले में विधानसभा निर्वाचन के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने निर्वाचन से संबंधित नोडल अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को आवश्यक तैयारी के निर्देश देते हुए सेक्टर अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाम-निर्देशन के लिए आवश्यक तैयारी करने के साथ ही निर्वाचन से संबंधित कार्यों को भी समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में नोडल अधिकारी द्वारा राज्य स्तरीय प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी दी गई। उन्होंने वाहन व्यवस्था, वीडियोग्राफी फोटोग्राफी करने, मतदान केन्द्रों तक मतदान दलों को लाने ले जाने, डाक मत पत्र सेवा निर्वाचकों व मतदान कर्मियों को समय सीमा में प्रशिक्षण देने, निर्वाचन से संबंधित कार्य के लिए ड्यूटी लगाने, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का रेंडमाइजेशन करने, वीवीपैट के अभिलेखों का संधारण करने, मतदान दलों को प्रशिक्षण देने, मतदान सामग्री वितरण करने, प्रशिक्षण देने की जानकारी दी। बैठक में कलेक्टर अधिकारी ने प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनिंग की व्यवस्था करने कहा। मीडिया प्रमाणन व निगरानी समिति को सुचारू संचालन व सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक की लाइजिनिंग ड्यूटी लगाने संबंधी भी निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, डीएफओ अरविंद पीएम, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर सहित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...