नेशनल लोक अदालत के आयोजन की जानकारी देने प्रचार-प्रसार रथ को किया गया रवाना

Date:

Share post:

 

अनूपपुर 26 अगस्त 2025/ जिला न्यायालय अनूपपुर में 13 सितम्बर 2025 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण सुलह-समझौते के माध्यम से किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को नेशनल लोक अदालत का लाभ दिलाया जा सके। नेशनल लोक अदालत की जानकारी प्रत्येक व्यक्तियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार रथ को आज जिला न्यायालय परिसर अनूपपुर से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती माया विश्वलाल द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर द्वितीय जिला न्यायाधीश अनूपपुर श्री नरेन्द्र पटेल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूपपुर श्रीमती चैनवती ताराम, न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूपपुर सुश्री सुधा पाण्डेय, न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूपपुर श्री बॉबी सोनकर, न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूपपुर सुश्री सृष्टि साहू, जिला विधिक सहायता अधिकारी अनूपपुर श्री बृजेश पटेल, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल अनूपपुर श्री संतदास नापित, जिला न्यायालय अनूपपुर के अधिवक्तागण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

समा.क्र./139

Related articles

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहा है बाबासाहेब के सपनों का भारत- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले

मुंबई / नई दिल्ली दि. 23 - कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में रिपब्लिकन...

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...