पंचायत उन्नत सूचकांक पोर्टल प्रविष्टि के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

Date:

Share post:

पंचायत उन्नत सूचकांक पोर्टल प्रविष्टि के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

                             शुभ संकेत अनूपपुर  :अनूपपुर 20 अगस्त 2025/ ग्राम पंचायत के समग्र विकास के प्रदर्शन मापन के रूप में पीएआई 2.0 पंचायत उन्नत सूचकांक के क्रियान्वयन के लिए भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभागार अनूपपुर में किया गया जिसमें जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपद अधिकारी श्री के के सोनी जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विभिन्न विकास विभागों के अधिकारियों के साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसआईआरडी जबलपुर के प्रशिक्षक तथा जिला इकाई के अधिकारी व सर्व संबंधित जन उपस्थित थे।

विषय विशेषज्ञों ने सूचकांकों के संबंध में जानकारी दी पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभागीय अधिकारियों को शासन के दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया तथा कार्य की मॉनिटरिंग पोर्टल में प्रविष्टि आदि के संबंध में भी विस्तृत प्रकाश डाला गया प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले की सभी पंचायत की रैंकिंग स्थिति, थीम वार प्राप्तांक तथा जहां कमी रह गई है उसका विश्लेषण कर आगामी पीएआई 2.0 की प्रविष्टि हेतु पूर्व तैयारी के संबंध में अवगत कराया गया।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...