कोरबा -: छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कोरबा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव 2022-23 हेतु अखिलेश साहू, उपायुक्त (राजस्व) संभागीय आयुक्त कार्यालय बिलासपुर को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। कोरबा जिले में 3 सरपंच एवं 12 वार्ड पंच का निर्वाचन होना है। प्रेक्षक साहू कोरबा के सीएसईबी गेस्ट हाउस कक्ष क्रमांक 01 में उपलब्ध रहेंगे। जिले के उक्त निर्वाचन में संलग्न अधिकारी – कर्मचारी अथवा आमजन, जनप्रतिनिधि आवश्यकतानुसार दोपहर 02 बजे से 05 बजे तक मिल सकते हैं। प्रेक्षक साहू से मोबाइल नंबर 8224925460 पर संपर्क किया जा सकता है। इस दूरभाष नंबर पर संपर्क कर निर्वाचन में संलग्न अधिकारी / कर्मचारी एवं अन्य प्रतिनिधि चुनाव संबंधी जानकारी से साहू को अवगत करा सकते हैं।
Related articles
AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।
शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...
धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट
मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...
दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश
शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...
महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।
शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...


