पंडित सुंदर लाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी के यूजी, पीजी, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश जारी

Date:

Share post:

विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 31 मार्च तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

कोरबा -: प्रदेश के एक मात्र शासकीय ओपन युनिवर्सिटी में विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गया है। पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के लिए 31 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मुक्त विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, एमए, एमएससी, पीजीडीसीए, डीसीए, पीजीडीवायएस, बी.लिब., साइबर लॉ, एवं लेबर लॉ, योग व रामचरित मानस जैसे कोर्सों में विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं।
पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के समन्वय सहायक ने बताया कि विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के सभी कोर्सों के बारे में विस्तृत जानकारी एवं दिशा-निर्देश  www. pssou.ac.in  वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अध्ययन केन्द्र कोरबा जिले के तीन महाविद्यालयों में संचालित है। शासकीय ईव्हीपीजी कॉलेज कोरबा, शासकीय मुकुटधर पाण्डेय कॉलेज कटघोरा एवं शासकीय कॉलेज गेवरा में विश्वविद्यालय का अध्ययन केन्द्र स्थापित है। पाठ्यक्रमों में एडमिशन व अधिक जानकारी के लिए अध्ययन केन्द्र से संपर्क करके तथा मोबाइल नं. 7067043721 से संपर्क कर सकते हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...