पद्म पुरस्कार-2026 के लिये नामांकन की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक

Date:

Share post:

 

 

कोरबा

पद्म पुरस्कार-2026 के लिये नामांकन/सिफारिशें जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 से बढ़ाकर 15 अगस्त 2025 कर दी गई है। पद्म पुरस्कारों के लिये नामांकन/सिफारिशें केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल- (https://awards.gov.in) पर ऑनलाईन प्राप्त की जाएंगी। गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर घोषित किये जाने पद्म पुरस्कार 2026 के लिये नामांकन/सिफारिशें 15 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी गई हैं।

पद्म पुरस्कार, अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से है। 1954 में स्थापित, इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार ‘विशिष्ट कार्य‘ को मान्यता देने के लिये दिया जाता है और कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिये दिया जाता है। सार्वजनिक मामले, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि। जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिये पात्र हैं इसी तरह महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और जनजातियों, दिव्यांगजनों में से ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के लिये ठोस प्रयास किये जा सकते हैं, जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में मान्यता के योग्य हैं और जो समाज की निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं, वह सभी व्यक्ति भी इन पुरस्कारों के लिये पात्र हैं।

नामांकन/सिफारिशों में उपर्युक्त पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट सभी प्रासंगिक विवरण शामिल होने चाहिए, जिसमें वर्णात्मक रूप में उद्धरण (अधिकतम 800 शब्द) भी शामिल होना चाहिए, जिसमें अनुशंसित व्यक्ति की उसके संबंधित क्षेत्र/विषय में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं का स्पष्ट रूप से उल्लेख हो।

उक्त संबंध में विस्तृत जानकारी गृह मंत्रालय की वेबसाइट (https://mha.gov.in) और पद्म पुरस्कार पोर्टल(https://padmaawards.gov.in) पर ‘‘पुरस्कार और पदक‘‘ शीर्षक के अंतर्गत उपलब्ध है। इन पुरस्कारों से संबंधित नियम वेबसाइट परhttps://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx लिंक पर उपलब्ध है।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...