प्रेस विज्ञप्ति
परिवार का भरण पोषण राशि नहीं देने पर थाना जैतहरी द्वारा दो वसूली वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया l
माननीय कुटुम्ब न्यायालय जिला अनूपपुर के प्र.क्र. 383/25 धारा 125(3) जा.फौ. मे वसूली वारंटी सुखराम पनिका पिता रामखेलावन पनिका उम्र 26 वर्ष निवासी गुवांरी थाना जैतहरी का जिसके द्वारा आवेदिका अपनी पत्नि को रूपये 190000/- की राशि अदा नही की थी । उपरोक्त वारं
जेटी सुखराम पनिका पिता रामखेलावन पनिका उम्र 26 वर्ष निवासी गुवांरी थाना जैतहरी की पता तलाश कर दिनांक 09.09.25 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है । इसी प्रकार माननीय कुटुम्ब न्यायालय जिला अनूपपुर के प्र.क्र. 378/25 धारा 125(3) जा.फौ. मे वसूली वारंटी पवन कुमार केवट पिता शिवप्रसाद केवट उम्र 28 वर्ष निवासी अमगंवा थाना जैतहरी का जिसके द्वारा आवेदिका कमला केवट पति पवन कुमार केवट निवासी अमगवा हाल निवासी मायके का गांव अमगवा को रूपये 200000/- की राशि अदा नही की थी । उपरोक्त वारंटी पवन कुमार केवट पिता शिवप्रसाद केवट उम्र 28 वर्ष निवासी अमगंवा थाना जैतहरी की पता तलाश कर आज दिनांक 10.09.25 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।
उक्त कार्यवाही मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर श्री मोती उर्र रहमान के निर्देशन एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन मे थाना जैतहरी के थाना प्रभारी निरी. अमर वर्मा,प्र आर 72 श्रीश्याम शुक्ला , आर 250 नरेन्द्र जाट , आर 235 अनिल कोल,आर 229 रामेश्वर शर्मा की सराहनीय भूमिका रही ।


