परीक्षा देने जा रही बीएससी छात्रा की सड़क हादसे में मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

Date:

Share post:

शुभ संकेत/पेंड्रा। :- जीपीएम जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोटमी चौकी क्षेत्र स्थित सोन नदी पुल पर हुआ, जहां उनकी मोपेड एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गई।

मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के ग्राम अमझर निवासी कृपाल सिंह अपनी पुत्री गायत्री सिंह को परीक्षा दिलाने पेंड्रा कॉलेज लेकर जा रहे थे। गायत्री बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और शनिवार को उसकी परीक्षा थी। सुबह कॉलेज पहुंचने से पहले सोन नदी पुल के पास एक ट्रक द्वारा ओवरटेक किए जाने के दौरान उनकी मोपेड अनियंत्रित हो गई और दोनों ट्रक की चपेट में आ गए।

हादसा इतना भीषण था कि छात्रा गायत्री सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता कृपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोटमी चौकी और पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार अज्ञात ट्रक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन और चालक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस दर्दनाक हादसे से मृतका के परिवार में शोक की लहर है। परीक्षा देने निकली बेटी की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल है।

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...