पलारी:-रेत चोरों को पकड़ने वाले तहसीलदार का ट्रांसफर, मैडम चर्चा में

Date:

Share post:

शुभ संकेत/पलारी:-छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में तहसीलदार को रसूखदार नेता के अवैध रेत परिवहन करते हाईवा को पकड़ना भारी पड़ गया। अवैध रेत पकड़ने के महज तीन घंटे बाद ही राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय ने उन्हें ट्रांसफर आर्डर थमा दिया। ट्रांसफर की इस कार्रवाई से ‘ऊपर’ वालों की भूमिका जिले में चर्चा का विषय बनी है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की दोपहर तीन बजे दतरेंगी रेत घाट से हाईवा CG – 22 U 0293 रेत लेकर बिना राँयल्टी पर्ची के रायपुर की तरफ जा रहा था, जिसे पलारी तहसीलदार नीलमणि दुबे ने अपनी राजस्व टीम के साथ घोटिया गांव के पास पकड़ा। उन्होंने ड्राइवर से रेत से संबधित दस्तावेज दिखाने को कहां, लेकिन हाईवा चालक ने कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाया। इसके बाद तहसलीदार ने गाड़ी पर चालानी कार्रवाई कर दी। सूत्रों के अनुसार तहसीलदार को कार्रवाई नहीं करने को लेकर जनप्रतिनिधि ‘मैडम’ ने रोका था, लेकिन तहसीलदार नहीं माने और उन्होंने कार्रवाई कर दी, जिससे नाराज होकर ‘मैडम’ ने तहसीलदार का ट्रांसफर तीन घंटे के भीतर ही करा दिया गया। यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन रायपुर अटल नगर के अवर सचिव शत्रुहन यादव के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...