पाली,छुरी,बांकीमोंगरा और दीपका में अध्यक्ष सहित पार्षदों ने ली शपथ

Date:

Share post:

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन की उपस्थिति में ली शपथ

एसडीएम पाली और कटघोरा ने दिलाई शपथ

कोरबा -: नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत नव निर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों ने आज उद्योग,वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक प्रेमचंद पटेल की उपस्थिति में शपथ ली। नगर पंचायत पाली में एसडीएम सीमा पात्रे ने नव निर्वाचित अध्यक्ष अजय जायसवाल और पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत छुरी में पद्मिनी प्रीतम देवांगन और पार्षदों को एसडीएम कटघोरा रोहित सिंह ने शपथ दिलाई। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोनी झा,दीपका में अध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत और पार्षदों को एसडीएम कटघोरा रोहित सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्षों और पार्षदों ने उद्योग मंत्री श्री देवांगन से आशीर्वाद प्राप्त किया। उद्योग मंत्री देवांगन ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षों और पार्षदों को बधाई तथा शुभकामनाएं दी। मंत्री देवांगन ने इस अवसर पर कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के साथ ही आने वाले दिनों में निकायों के अंतर्गत वार्डों में भी समुचित विकास नजर आएगी। मंत्री देवांगन ने सभी की सहभागिता से गाँव से लेकर शहर तक विकास की गंगा बहाने की बात कही। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...