पीएमजी पोर्टल में दर्ज प्रकरणों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करें: कलेक्टर

Date:

Share post:

एसईसीएल, रेल्वे, सीएसपीडीसीएल एवं वन अधिकारियों की ली बैठक

कोरबा -: कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट में पीएमजी पोर्टल अंतर्गत दर्ज प्रकरणों तथा केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसईसीएल गेवरा, कुसमुण्डा, कोरबा, दीपका परियोजना अंतर्गत खदान विस्तार, भू-अधिग्रहण, प्रभावित ग्रामों की समस्याओं का निराकरण और मुआवजा सहित भू-विस्थापितों से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में गेवरा-पेंड्रा रेल्वे लाइन, भारतमाला परियोजना के कार्यों की प्रगति के संबंध में भी चर्चा करते हुए कलेक्टर ने एनओसी आदि के संबंध में चर्चा कर परियोजना के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, अनुपम तिवारी, कटघोरा एसडीएम सरोज महिलांगे, एसईसीएल दीपका के महाप्रबंधक अनिल सक्सेना, एसईसीएल गेवरा के  एस. के. मोहन्ती, कुसमुण्डा के महाप्रबंधक राजीव सिन्हा, इरकॉन, सीएसपीडीसीएल के अधिकारी कोरबा एवं कटघोरा वनमण्डल के एसडीओ भी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

ग्राम-बलबहरा(सिवनी) में एक अप्रैल से पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन।

ग्राम-बलबहरा(सिवनी) में एक अप्रैल से पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन। ••••••••••••••••••••••••••••••••••••••• . 🌷भावभरा आमंत्रण 🌷 आत्मीय भाई-बहनों, प्रज्ञा परिजनों आप...

गुड्डू चौहान “अध्यक्ष” जिला कांग्रेस कमेटी दोपहर 3बजे कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर जनहित के इस *विरोध_प्रदर्शन* को सफल बनायें🙏

*अपील 🙏* अनूपपुर जिले के सभी कांग्रेस पक्ष के निर्वाचित पूर्व/वर्तमान जनप्रतिनिधिगण मोर्चा संगठन विभाग प्रकोष्ठ राष्ट्र/प्रदेश...

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...