पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत अनेको स्थान पहुचे पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा , मिले मृतकों के परिजनों से भी

Date:

Share post:

कोरबा -: पोड़ी  उपरोड़ा ब्लाक के ग्राम पंचायत लाद में एक महिला की सर्प दंश से मृत्यु हो गया था जिसके दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए पाली तानाखार के लोकप्रिय विधायक माननीय मोहितराम जी ,उनके परिजन से मुलाकात कर ढांढस बंधाते हुए मृत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किए ,तत्पश्चात ग्राम कापर नवापारा में एक वृद्ध को हाथी ने मार डाला जिसकी जानकारी मिलते ही उनके परिजन से मिलने पहुंचे विधायक जी, परिजन से मुलाकात करते हुए मृत आत्मा को भगवान अपने शरण में स्थान दे करके ईश्वर से प्रार्थना किए, एवम वन विभाग के अधिकारी कर्मचारीयों को शासन की ओर से मिलने वाले सहायता राशि को जल्द दिलाने की निर्देश दिए ,उसके पश्चात ग्राम ढोढा़बहार में बिंझवार समाज के दसगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक जी शोकाकुल परिवार से किए मुलाकात इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ बाबा खान जी, लक्ष्मी अग्रवाल जी, उदय यादव जी ,विधायक प्रतिनिधि भावेश बनाफर जी, शिवनंदन कुजुर जी ,आईटीआई सेल शोशल मीडिया पाली तानाखार के महासचिव गुरुबहाल टोप्पो जी, जनपद सदस्य मदन सिंह मरावी जी, एवम वनविभाग के अधिकारी कर्मचारीगण एवम ग्रामीण जन उपस्थित रहे, उसके पश्चात विधायक जी टोल प्लाजा चोटिया के आस पास एक लोनार हाथी का पता चलने पर विधायक प्रतिनिधि शिवनंदन कुजुर ,एवम उदय यादव के साथ चोटिया टोल प्लाजा के पास वन अमला अधिकारियों से मिलने पहुंचे विधायक जी हाथियों से निपटने एवम ग्रामीणों के सुरक्षा करने की रणनीति बनाए एवम आस पास के गांव में मुनादी कराने के लिए बोले।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...