प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए कलेक्टर झा ने 17 विद्यार्थियों को वितरित किए टेबलेट

Date:

Share post:

टेबलेट से विद्यार्थियों को ऑनलाईन पढ़ाई में मिलेगी मदद

कलेक्टर झा ने ऑनलाईन क्विज राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नेवी यूनिट के लिए जिले के चयनित दोनों छात्रों का भी किया सम्मान

कोरबा -: नीति आयोग एवं बायजूस के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर संजीव झा ने 17 छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित किए। कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में आकांक्षी जिला कोरबा के छात्र-छात्राओं को नीट मेडिकल एवं आईआईटी इंजीनियरिंग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए टेबलेट का वितरण किया गया। कलेक्टर झा ने इस दौरान विद्यार्थियों को अच्छे से पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। ऑनलाईन क्विज राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नेवी यूनिट गोवा के लिए स्वामी आत्मानंद स्कूल पंप हाउस कोरबा के दो छात्रों का चयन किया गया है। कलेक्टर झा ने जिले से चयनित होने की उपलब्धि पर दोनों छात्रों को बुके एवं ट्रेक सूट देकर सम्मानित किया।
     मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा की संपूर्ण तैयारी के लिए छात्रों को टेबलेट दिये गये है। छात्रों ने बताया कि टैबलेट से ऑनलाईन कक्षायें, स्टडी मटेरियल आदि की सुविधा मिलेगी, जिससे परीक्षा पास करने में सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों ने कहा की  टेबलेट एवं स्टडी मटेरियल बाजार से क्रय करने पर महंगा पड़ता। महंगा होने के कारण सभी छात्र स्वयं के व्यय पर खरीदने में सक्षम नहीं थे। टेबलेट मिल जाने पर छात्रों ने संस्था और जिला प्रशासन का आभार जताया। कार्यक्रम में एन.सी.डी.सी. स्कूल के 1 छात्र, स्वामी आत्मानंद स्कूल पंप हाउस के 4, स्वामी आत्मानंद स्कूल बाल्को के 4 शासकीय कन्या साडा स्कूल के 8 छात्रों को टेबलेट वितरित किये गये।  इस अवसर पर जी.पी. भारद्वाज जिला शिक्षा अधिकारी, विवेक लाण्डे प्राचार्य स्वामी आत्मानंद पंप हाउस स्कूल, आकाश संस्था से आमरीन सरफराज सहित शिक्षक शिक्षिकायें और विद्यार्थीगण मौजूद रहे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...