प्रधानमंत्री के शहर आगमन को लेकर ट्रैफिक कंट्रोल करने बनाया गया रूट प्लान….

Date:

Share post:

बिलासपुर (विरेन्द्र कुमार सोनी):-30 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहर आ रहे हैं, साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर जिला पुलिस ने ट्रैफिक कंट्रोल करने रूट प्लान तैयार किया है।

दिनांक 30/ 09/ 2023 को साइंस कॉलेज मैदान (सरकंडा) बिलासपुर में माननीय श्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री भारत सरकार के कार्यक्रम आयोजित होना है, जिसमें भारी संख्या में लोगों के सम्मिलित होने की संभावना है।

कोरबा-सीपत से आने वाले लोग के वाहन➖ मोपका तिराहा, छठ घाट पुल, गुरु नानक चौक या आर0के0 नगर तिराहा से लिंगियाडीह पुल का उपयोग कर तोरवा दयालबंद पुल से शहर प्रवेश एवं आगे की यात्रा कर सकेंगे।

मोपका से सरकंडा की ओर जाने वाले वाहन➖आर0के0 नगर तिराहा से अपोलो रोड चिंगराज ,शनीचरी,अमरैया चौक, रामायण चौक, चातीडीह चौक,मुक्तिधाम रोड सीपत चौक से सरकंडा रोड में शामिल होंगे।

सरकंडा से मोपका की ओर जाने वाले वाहन➖ सीपत चौक से मुक्तिधाम रोड या चटीडीह चौक से रामायण चौक, अमरिया चौक ,शनिचरी, चिंगराजपारा, अपोलो रोड, आर0के0 नगर तिराहा होते हुए मोपका का रोड में शामिल होंगे

रतनपुर कोनी की ओर से आने वाले लोगों के वाहन ➖ तुर्कडीह पुल, महामाया चौक, इंदिरा सेतु का उपयोग कर सकरी मंगल से शहर प्रवेश एवं आगे की यात्रा कर सकेंगे

रायपुर रोड एवं जिला मुंगेली की ओर से कार्यक्रम में आने वाले➖ NH से सकरी बाईपास से सेंदरी दुर्गा तुर्काडीह होकर शहर प्रवेश कर, महामाया चौक होते हुए,अशोकनगर “कछवाहा क्रिकेट अकादमी” में अपना वाहन पार्किंग करना सुनिश्चित करेंगे ( P➖07 मुताबिक डायग्राम मुताबिक मैप अनुसार पार्किंग सेवा)

जिला कोरबा एवं जीपीएम,रतनपुर,पाली, कटघोरा की ओर से➖ कार्यक्रम में आने वाले वाहन सेंडरी तुर्काडीह,महामाया चोक होते हुए, अशोकनगर कछवाहा क्रिकेट एकेडमी P 07 में वाहन पार्किंग करेंगे।

जिला जांजगीर सारंगढ़, रायगढ़, सीपत से आने वाले वाहन➖ महमंद ,गुरु नानक चौक, मोपका तिराहा, आर0 के0 तिराहा होते हुए बहतराई स्टेडियम, बिलियेंट पब्लिक स्कूल, बिजोरी स्कूल मैदान में P- 03,04,05,06 अपना वाहन पार्किंग करेंगे।

शहर से कार्यक्रम में आने वाले वाहन एवं प्रिंट ,सोशल मीडिया के पत्रकार बंधु के लिए आने वाले वाहन➖P 02 “खेल परिसर” (थाना सरकंडा के सामने वाले मार्ग) में अपने कार वाहन पार्किंग कर सकेंगे।

सी0 एम0 पी0 डी0 सी0 मैदान में Vip कार पार्किंग के लिए उपयोग किया जाएगा।

(भारी वाहन एवं बिल्डिंग मटेरियल संबंधी समस्त वाहन वीवीआइपी कार्यक्रम के दौरान पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।)

Related articles

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...