कोरबा -: खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों, एफपीओ, एसएचजी, सहकारिताओं को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना अंतर्गत बैंक के माध्यम से क्रेडिट लिंक्ड पूंजी सब्सिडी दिया जाएगा। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोरबा द्वारा जिले में सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग जैसे बड़ी, पापड़, आचार, बेकरी आईटम, डेयरी एवं अन्य खाद्य उत्पाद स्थापित करने के इच्छुक उद्यमियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है। ऑनलाइन आवेदन http://pmfme.mofpi.gov.in पर प्रस्तुत कर सकते है। इस योजनांतर्गत स्वरोजगार स्थापना के लिए बैंक शाखाओं के माध्यम से सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाई के उन्नयन हेतु अथवा नवीन उद्योग की स्थापना पर लिए गए ऋण के टर्म लोन पर 35 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख रूपए अनुदान का प्रावधान है। इच्छुक उद्यमी आवेदन करने के लिए कार्यालय महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कलेक्टोरेट परिसर कोरबा से संपर्क कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत इच्छुक उद्यमियों से आवेदन आमंत्रित
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649
Related articles
दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...
जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...
गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन
गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन•••••••••••••••••••••••••••••••••••••
अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...
हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल
सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...
शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव
सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...


