कोरबा -: प्रभावित गांव राहाडीह के बुढा देव स्थल पर कोयला मजदूर पंचायत HMS की एक बड़ी बैठकसरायपाली खुली खदान के दिनांक 12/9/2025/को आयोजित की गई जिसमें खदान प्रभावित क्षेत्र सरायपाली, दमिया , दुगुपथरा ,तालापार के खदान प्रभावित भूविस्थापित किसान और सरायपाली में कार्यरत सभी मजदूर सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए। यह आयोजन कोयला मजदूर पंचायत HMS के तत्वाधान में संगठन के केंद्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह तंवर के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। जिसमें केराझरिया के जनपद सदस्य सत्यनारायण पैंकरा और दमिया के पूर्व सरपंच छत्रपाल सिंह,शामिल हुए जनपद सदस्य सत्यनारायण पैंकरा ने कहा कि हर संभव हम संगठन के साथ खड़े हैं क्योंकि संगठन वहां कार्यरत पूर्व के कर्मचारियों की बहाली और क्षेत्र की तमाम बुनियादी सुविधाओं किसानों की फसलों की नुकसानी और प्रभावित लोगों के वैकल्पिक रोजगार को लेकर संघर्ष कर रहाहै l दमिया के पूर्व सरपंच छत्रपाल सिंह ने शुरू से संगठन के साथ अपनी स्वपहल भूमिका दी है हर समय वो संगठन के साथ उनके विचारों से जुड़े है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत में अगर एस ई सी एल मजदूरों और प्रभावितों की बातों को अनसुना करती है या उनकी जायज मांगों को नहीं मानती तो एक बड़ा आंदोलन एस ई सी एल के खिलाफ करने को मजबूर होंगे। संगठन के केंद्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह ने कार्यक्रम के अंत में सबका आभार व्यक्त किया और कहा कि मजदूरों के हक और अधिकार की लड़ाई में कोयला मजदूर पंचायत HMS शुरू से लड़ाई लड़ रहा है और अंत तक लड़ाई लड़ेगा जब तक मजदूरों की संपूर्ण बहाली नहीं हो जाती। पूरे कार्यक्रम में सत्यनारायण मरावी,सत्येंद्र आयाम,रवि महंत,रवि,अशोक यादव,अशोक देवांगन ,जितेंद्र साहू,कृष्णा ,रामनारायण जायसवाल,राजेंद्र सिदार, और सैकड़ों मजदूरों और प्रभावित किसानों की उपस्थिति रही।
प्रभावित गांव राहाडीह के बुढा देव स्थल पर कोयला मजदूर पंचायत HMS की एक बड़ी बैठक
Date:


