प्रयास आवासीय विद्यालय बिलासपुर के 11 वीं में रिक्त सीटों में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु 20 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

Date:

Share post:

 

 

कोरबा

प्रयास आवासीय विद्यालय बिलासपुर बालक/बालिका कक्षा 11 वीं (वाणिज्य एवं कला संकाय) में 64 एवं अन्य पिछड़ावर्ग प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय (गणित) में 21 सीट रिक्त है। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से होगा। परीक्षा में शामिल होने हेतु कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। प्रयास आवासीय विद्यालय बालक/बालिका बिलासपुर में चयन हेतु प्रदेश के साथ ही प्रदेश के संपूर्ण अनुसूचित क्षेत्र में स्थित शासकीय/अशासकीय शालाओं से कक्षा 10 वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी हो तथा अन्य पिछड़ावर्ग प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय बिलासपुर हेतु संपूर्ण प्रदेश के किसी भी शासकीय/अशासकीय संस्था में कक्षा 10 उत्तीर्ण विद्यार्थी होना चाहिये। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। प्राप्त आवेदन के पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन 22 अगस्त को किया जायेगा। प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 24 अगस्त को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा केन्द्र डेल्टा पब्लिक स्कूल पुराना हाईकोर्ट के सामने बिलासपुर में आयोजित की जायेगी। प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि 23 अगस्त और परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि 26 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा एवं बिलासपुर से संपर्क किया जा सकता है।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...