बल्लारपुर पुलिस ने सात लाख सत्तर हजार की अंग्रेजी शराब पकड़कर की बड़ी कार्यवाही

Date:

Share post:

शुभ संकेत/देश;-बल्लारपुर में थानेदार आसिफराजा शेख की अगुवाई में कल शनिवार की रात नौ बजे एक टाटा -एस वाहन के साथ करीब सात लाख सत्तर हजार की अंग्रेजी शराब जब्त की गई है, मिली जानकारी की माने तो पुलिस को गुप्त सूचना मिली की विसापुर गांव में शराब से भरी गाड़ी चंद्रपुर से आनेवाली है उसी आधार पर एमएच 34 एबी 5801को रोककर छानबीन की गई जिसमे 48 पेटी अंग्रेजी शराब होने पर वाहन चालक राकेश अरुण मामिडवार 37 रा. नेताजी चौक बाबूपेट चंद्रपुर को हिरासत में लेकर कार्यवाही की गई है । जब से बल्लारपुर थाने का पदभार पुलिस निरीक्षक  आसिफराजा शेख ने संभाला है, तब से बल्लारपुर शहर में अवैध व्यवसाय बंद है अवैध शराब कारोबारियों ने अपना व्यवसाय बंद करने के पश्चात अब वाइन शाप वालों ने उनका काम शुरू किया है वाइन शॉप के नाम पर बिल्टी (टीपी) लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में असली व नकली शराब पहुंचाई जा रही है उसी प्रकार सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुराने बस स्टैण्ड परिसर में स्थित वाइन शॉप से अंग्रेजी शराब बियर बार में सप्लाई किए जाने की जानकारी सामने आ रही है, आवश्यकता है पुलिस विभाग ने इस विषय पर गंभीरता से ध्यानाकर्षण कर सरकारी टैक्स को बटा लगानेवाले बियर बार संचालकों पर भी कार्यवाही करें।

०उक्त कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक आसिफराजा शेख के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक दीपक कांक्रिडवार, एपीआई अमितकुमार पांडेय, पीएसआई गोविंद चाटे, एएसआई गजानन डोइफोडे, हेड कांस्टेबल संतोष दंडेवार, हेड कांस्टेबल रणविजयसिंह ठाकुर, आनंद परचाके, सुनील कामटकर, शेखर माथनकर, श्रीनिवास वाभिटकर आदि पुलिस टीम ने कार्यवाही को अंजाम दिया है आगे की जांच जारी है ।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...