बहादुर कलारिन सम्मान व वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

Date:

Share post:

10 अक्टूबर तक महिला बाल विकास कार्यालय में जमा कर सकते हैं आवेदन

कोरबा -: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाले महिलाओं को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतिवर्ष बहादुर कलारिन सम्मान तथा महिलाओं, विशेष कर वीरता, शौर्य, साहस व महिलाओं में आत्मबल को शसक्त  करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
वर्ष 2023 के लिए महिलाओं को सम्मानित करने हेतु 10 अक्टूबर 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसके तहत एक-एक महिला को 2-2 लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा। जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग समिति द्वारा आवेदनों की पूर्ण जांच के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां राज्य सरकार को भेजी जाएगी। इसके लिए आवेदन जिला महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में 10 अक्टूबर तक निर्धारित प्रारूप में जमा कर सकते हैं। निर्धारित प्रारूप कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर अवलोकन एवं कार्यालयीन समय मे प्राप्त किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग में संपर्क कर सकते हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...