बांकीमोंगरा के बाकी साइड हाईस्कूल में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव , मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्षा श्रीमती झा हुए शामिल

Date:

Share post:

बांकीमोंगरा-:  जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अन्तर्गत बांकी साइड हाई स्कूल में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया । इस दौरान कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के अध्यक्षा श्रीमती सोनी विकास झा मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की । इस अवसर पर उन्होंने नवप्रवेशी बच्चों को मिठाई खिलाकर और तिलक लगाकर उनका स्वागत किया । साथ ही कक्षा 9वीं एवं 10वीं के छात्रों को निःशुल्क किताबे व गणवेश वितरण किया गया ।

नगर पालिका बांकीमोंगरा अध्यक्षा श्रीमती सोनी विकास झा ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूल जीवन से ही सफलता की नींव रखी जाती है , इसलिए छात्रों को मेहनत करनी चाहिए और अपने गुरुजनों का आदर करना चाहिए । उन्होंने स्कूल में प्राचार्य रुम कराने और मंच निर्माण की घोषणा भी की ।

इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे , जिसमें बांकीमोंगरा भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा , पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत कैवर्त , बाकी साइड हाईस्कूल शाला समिति के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद पांडेय , शाला समिति के विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मी अग्रवाल , भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती अनिता राजपूत , वार्ड पार्षद पति हरीश सायतोड़े शामिल थे । जहां कार्यक्रम में बच्चों को तिलक लगाकर , मुंह मीठा कराकर पुस्तक वितरण और न्यौता भोज का भी आयोजन किया गया । इसके अलावा स्कूल के प्राचार्य और बच्चों व समस्त अतिथिगण के साथ पालिका अध्यक्षा ने एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया । इस दौरान स्कूल के बच्चों में अति उत्साहित और उर्जा देखने को मिला।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!