बांकीमोंगरा -: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के नजदीक आने पर आचार संहिता लागू होते ही कोरबा जिले में भी पुलिस और प्रशासन अलर्ट हैं । चुनाव को देखते हुए मद्देनजर पूरे प्रदेश के साथ साथ कोरबा जिले में धारा 144 लागू है । बांकीमोंगरा नगर के चप्पे चप्पे पर पुलिस की चौकसी है , इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में बांकीमोंगरा पुलिस ने फ्लैग मार्च कर संदेश दिया कि उपद्रवी तत्वों पर हमारी नजर है और नागरिक अमन चैन से रहें ।
सोमवार को विधानसभा चुनाव की तारीख के ऐलान के साथ ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गई हैं । पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी गयी है , पुलिस एकदम अलर्ट मोड पर आ गयी है । किसी भी तरह का उपद्रव और जिले के अमन चैन में बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी । हर असामाजिक तत्व से पुलिस सख्ती से निपटेगी , कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण के निर्देश पर तथा अतरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व दर्री सीएसपी रॉबिन्सन गुड़िया के मार्गदर्शन पर बांकीमोंगरा थाना प्रभारी श्रीमति उषा सोंधिया के नेतृत्व में बांकीमोंगरा पुलिस की टीम ने बुधवार की रात्रि पूरे बांकीमोंगरा नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया ।
बांकीमोंगरा नगर के चप्पे चप्पे पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गयी है । इसके साथ ही पूरे शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया । बुधवार की रात नगर के थाना से लेकर नगर के मुख्य चौराहे होते हनुमान चौक , सिटी बस स्टैंड , रेस्ट हाउस , गजरा , घुड़देवा , बल्गी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च में बांकीमोंगरा थाना के लगभग 20 की संख्या में पुलिस बल पेट्रोलिंग टीम के साथ थाना प्रभारी श्रीमति उषा सोंधिया साथ रहे । चुनाव के साथ ही त्योहारी सीजन होने के कारण पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला । साथ ही गुंडा तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जिससे लोगों को सुरक्षा का अहसास हो पाए।



