बांकीमोंगरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का ‘सांकेतिक चक्काजाम’ कार्यक्रम, मनरेगा और धान खरीदी को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Date:

Share post:

बाँकी मोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट) :- प्रदेश भर में मनरेगा एवं धान खरीदी को लेकर हो रही किसानों की समस्या पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर केंद्र व राज्य सरकार में भाजपा की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हुए बांकीमोंगरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आज एक दिवसीय सांकेतिक चक्काजाम किया गया। इस प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य रूप से ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ और धान खरीदी की समस्याओं को लेकर जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA) के नाम को परिवर्तन किया और ग्रामीण श्रमिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

वहीं किसानों की समस्याओं को देखते हुए धान खरीदी की निर्धारित अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने की मांग की गई। कांग्रेस का कहना है कि कई किसान तकनीकी खामियों और मौसम की मार के कारण अपना धान नहीं बेच पाए हैं। धान खरीदी केंद्रों पर हो रही असुविधाओं और भुगतान में देरी को लेकर भी प्रशासन को घेरा गया।

सांकेतिक चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन केवल सरकार को जगाने के लिए एक संकेत है। मौके पर तैनात पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बांकीमोंगरा के अध्यक्ष संजय आजाद ने कहा कि वर्तमान सरकार किसान विरोधी और मजदूर विरोधी नीतियां अपना रही है। मनरेगा जैसी योजना को कमजोर किया जा रहा है और किसान मंडियों में परेशान हैं। यदि धान खरीदी की तिथि नहीं बढ़ाई गई और मजदूरों के हक बहाल नहीं हुए, तो यह आंदोलन और उग्र होगा।

इस दौरान सांकेतिक चक्काजाम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हरीश परसाई , संजय आजाद अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बांकीमोंगरा, विकास सिंह जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस कोरबा ग्रामीण, कांग्रेस पार्षद राकेश अग्रवाल, मधूसुदन दास, तालिका साहू, नवीन कुकरेजा, राजकुमारी, ओमप्रकाश केंवट, राजकुमार मिश्रा, हेमंत साहनी, संदीप डहरिया, पूर्व पार्षद पवन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवल किशोर पंडित, प्रदीप अग्रवाल, परमानंद सिंह,लालू साहु, बंजरग दास , शैलेन्द्र मिश्रा, यशपाल सिंह कंवर , सहित कांग्रेस कार्यकर्तागण, महिला कांग्रेस व युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...

कोरबा:-दर्री क्षेत्र ग्राम कुंमगरी में रेत माफियाओं का तांडव: बेखौफ हो रहा अवैध उत्खनन, पुलिस और राजस्व विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल…

शुभ संकेत/कोरबा:-जिला मुख्यालय के समीपस्थ दर्री थाना क्षेत्र में ग्राम कुंमगरी इन दिनों रेत का अवैध उत्खनन और...

पाली महोत्सव-2026 के अवसर पर आयोजित होगी ’चैतुरगढ़ थंडर राइड’ साइकिल रेस

इच्छुक प्रतिभागी 13 फरवरी तक करा सकते हैं पंजीयन कोरबा -: कोरबा जिले में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के...
error: Content is protected !!