बांकीमोंगरा वार्ड नंबर 13 के पार्षद अश्वनी मिश्रा द्वारा क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कटाईनार दुर्गा मेन चौक में आधार कार्ड सुधार हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया

Date:

Share post:

बाकी मोगरा(दिनेश देवांगन की रिपोर्ट) – : बांकीमोंगरा वार्ड नंबर 13 के पार्षद अश्वनी मिश्रा की पहल पर कटाईनार दुर्गा मेन चौक में आधार कार्ड सुधार हेतु विशेष कैंप लगाया गया। यह कैंप India Post (पोस्ट ऑफिस) के माध्यम से आयोजित किया गया, जिससे क्षेत्रवासियों को आधार से जुड़े कार्यों में बड़ी सुविधा मिली।
कैंप में लोगों ने अपने आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि सहित अन्य त्रुटियों का सुधार कराया। दूर स्थित आधार केंद्रों के कारण होने वाली परेशानी से लोगों को राहत मिली और बड़ी संख्या में नागरिकों ने इस सुविधा का लाभ उठाया।
पार्षद अश्वनी मिश्रा ने बताया कि वार्डवासियों की मांग को देखते हुए पोस्ट ऑफिस के सहयोग से यह कैंप आयोजित किया गया, ताकि बुजुर्ग, महिलाएं और विद्यार्थी आसानी से आधार सुधार करा सकें। उन्होंने आगे भी जनहित से जुड़े ऐसे प्रयास जारी रखने की बात कही।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कैंप समय-समय पर लगाए जाएं तो आम जनता को काफी सहूलियत मिलेगी।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...