बांकी मोंगरा मुक्तिधामों का होगा जीर्णोद्धार

Date:

Share post:

बांकी मोगरा -: बांकी मोंगरा क्षेत्र की समस्त मुक्तिधामों के जीर्णोद्धार को लेकर बैठक क्षेत्र के प्रभुतजनों की नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा में हुई। जिसमें अध्यक्ष एवं समिति सदस्यों के साथ चर्चा की गई।जिस पर अध्यक्ष शैल राठौर द्वारा आश्वासत किया गया की क्षेत्र के समस्त मुक्तिधामों में मूलभूत सुविधा एवं मरम्मत कार्य जल्द से जल्द कराया जाएगा। उपस्थित प्रभुतजनों के द्वारा भी क्षेत्र के मुक्तिधामों के रख रखाव में सहयोग प्रदान करने की बात कही गई। एवं मुक्तिधाम विकास समिति का निर्माण किया गया जिसमें क्षेत्र के लोग शामिल हो सकते है। उपस्थित सदस्यों में एक समिति का निर्माण किया गया जो समय समय पर मुक्तिधामों की समस्या को जानने एवं उसको दूर कराने के लिए प्रयास करेंगी। सदस्यों का यह प्रयास है की बांकी मोंगरा क्षेत्र की मुक्तिधाम जो लाचारी की मार सह रही है। उससे निजात मिले। शव वाहन, बैठने की उचित व्यवस्था, पानी की व्यवस्था, चारों तरफ दीवार, अंतिम संस्कार के लिए व्यवस्थित स्थान, साफ सफाई की व्यवस्था की जाए। इस बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र के कृपाराम साहू, निशांत झा, प्रमोद अग्रवाल, सुनील सिंह, हनुमान पांडे, जितेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, विमल सिंह, विशेषर साहू, प्रकाश साहू, रविंदर अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, विकास अग्रवाल, बृजेश, कौशल सोनी, प्रकाश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, व्यपारीगण, पत्रकार बंधु, सामाजिक कार्यकर्त्ता आदि उपस्थित हुए।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...