बाकी मोंगरा में शांति समिति की बैठक, ईद मिलादुन्नबी जुलूस की तैयारियों पर हुई चर्चा

Date:

Share post:

बाकी मोंगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट) -: आगामी ईद मिलादुन्नबी जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में निकालने हेतु बाक़ी मोंगरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी चमन लाल सिन्हा ने की।

थाना प्रभारी ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का जुलूस आपसी भाईचारे और अमन-शांति के साथ निकाला जाएगा। सभी समितियों एवं नागरिकों से अपील की गई कि वे प्रशासन का सहयोग करें और शांति व्यवस्था बनाए रखें।

मदरसा गौसिया कमेटी के सदर मेराज खान ने जानकारी दी कि जुलूस की शुरुआत बाकी चौक से होगी, जो लंबी चल, इंदिरा नगर, शांति नगर, जंगल साइड, सोमवारी बाजार, शक्ति चौक, हॉस्पिटल, एसीईसीएल रेस्ट हाउस मार्ग से गुजरते हुए पुनः बाकी चौक में समाप्त होगा।

इस अवसर पर सिक्योरिटी टीम से साबिर अंसारी, शकील अंसारी, शेखू अंसारी, फिरोज खान, जावेद अंसारी, शौकत अली, कुर्बान अंसारी, पप्पू, शौराब, नजीर कुरैशी, अजीज खान, कय्यूम अंसारी, बिट्टू सहित बड़ी संख्या में जिम्मेदार नागरिक मौजूद रहे।

बैठक में बाकी मोगरा प्रेस क्लब अध्यक्ष निशान झा, साबिर अंसारी, इजहार अली, प्रकाश, सुमित अग्रवाल, अजय मिश्रा, मकसूद कुरैशी, राजू सैनी, दिवाकर नाहक, विनोद साहू, मंत्रराम चंद्र, विमल सिंह, विशेश्वर साहू, मनाहरन साहू ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

प्रशासन एवं समाज के सभी वर्गों ने मिलकर विश्वास जताया कि ईद मिलादुन्नबी का जुलूस आपसी भाईचारे का संदेश देगा और शांति व सौहार्द की मिसाल कायम करेगा।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहा है बाबासाहेब के सपनों का भारत- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले

मुंबई / नई दिल्ली दि. 23 - कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में रिपब्लिकन...

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...