बाकी मोगरा:-श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब..

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(प्रकाश साहू की रिपोर्ट)मनोरंजन क्लब में आयोजित नव दिवसीय श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान यज्ञ का आज भव्य समापन हुआ। इस पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कथावाचक ने बांधा समां
प्रख्यात कथावाचक पंडित श्याम दुबे ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का अत्यंत मार्मिक और जीवंत वर्णन किया। उनकी ओजस्वी वाणी और भक्तिमय प्रसंगों को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथा के दौरान पूरा वातावरण ‘जय श्री कृष्णा’ के जयघोष से गुंजायमान रहा।

मनोरंजन क्लब

भंडारे में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता
कथा की पूर्णाहुति पर आयोजित विशाल भंडारे में सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। मुख्य रूप से:
वार्ड 05 पार्षद फणीधर कर्ष
अधिवक्ता अमित सिन्हा
अखिलेश सिंह (मल्लू)
इन अतिथियों ने अपनी पूरी टीम के साथ न केवल कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग प्रदान कर सेवा भाव का परिचय दिया।

समिति ने जताया आभार
आयोजन समिति और स्थानीय निवासियों ने इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए सभी भक्तों और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...