बांकी मोंगरा -: कोरबा जिला के बांकी मोंगरा में बड़ी धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस । इस दिन शिक्षा – शिक्षिकाएँ के द्वारा बच्चों को ढेर सारा प्यार और उपहार दिए जाते हैं बाल दिवस स्कुलों में मनाया जाता है । जहां शिक्षक बच्चों के लिए कार्यक्रम का आयोजन करते हैं उन्हें उपहार दिया जाता है जिसमें खाने की चीजें व किताबें और कार्ड शामिल होते हैं । इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला सहित उपनगरीय क्षेत्र बांकीमोंगरा के समस्त स्कूलों में बाल दिवस मनाया गया एवं बाल दिवस के अवसर पर स्कुल के बच्चों के द्वारा आनंद मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जिसमें स्कुल के बच्चों के द्वारा अनेक प्रकार की व्यजंन बनाया गया जैसे कि भेल पुरी , गुपचुप , इटली , पेटीस , समोसा आदि शामिल थे । वहीं कार्यक्रम के दौरान बच्चों के द्वारा लगाए गये स्टाल से स्कुल के शिक्षक -शिक्षिकाएँ सहित आसपास के ग्रामीण व पत्रकारों ने खरीदारी करके खुब आनंद उठाए । इस दौरान हाईस्कूल मोंगरा के प्राचार्य एस.डिडोरे ने बताया कि हर साल 14 नंवबर को पुरे भारत में बाल दिवस मनाया जाता है इस दिन को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन मनाया जाता है । नेहरु बच्चों के अधिकार और शिक्षा प्रणाली के समर्थन थे । उनका मानना था कि बच्चे देश का भविष्य और समाज की नींव होते हैं इसलिए उनकी भलाई का ध्यान रखा जाना चाहिए। इस कार्यक्रम एंव आंनद मेला में स्कूल के पूरे शिक्षक – शिक्षिकाएँ एंव जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
बाल दिवस के अवसर पर बांकीमोंगरा के स्कुलों मे बच्चों के द्वारा किया गया आनंद मेला का आयोजन
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649
Related articles
AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।
शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...
धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट
मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...
दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश
शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...
महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।
शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...


