बाल संप्रेक्षण गृह से 04 अपचारी बालकों के फरार हो जाने की घटना के संबंध में कलेक्टर ने दिये दण्डाधिकारी जांच के आदेश

Date:

Share post:

 

कोरबा

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अजीत वसंत ने शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह (बालक) कोरबा में संस्थागत हुए चार अपचारी बालकों के 31 अगस्त 2025 को सुबह लगभग 08.10 बजे बाथरूम के वेंटिलेशन खिड़की को तोड़कर संस्था परिसर से फरार हो जाने की घटना के संबंध में दण्डाधिकारी जांच के आदेश दिये हैं।

जिला दण्डाधिकारी श्री अजीत वसंत ने उक्त घटना की दण्डाधिकारी जांच हेतु संयुक्त कलेक्टर कोरबा श्री कौशल प्रसाद तेंदुलकर को आदेशित किया है कि उक्त दण्डाधिकारी जांच की कार्यवाही 30 दिवस के भीतर किया जाकर प्रतिवेदन कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जांच हेतु जो बिंदु निर्धारित किये गये हैं वे इस प्रकार हैं- घटना किन परिस्थितियों में घटित हुई? बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के क्या कारण थे? बाल संप्रेक्षण गृह से फरार अपचारी किशोरों को बाल संप्रेक्षण गृह दाखिल होने के पूर्व अथवा पश्चात किसी प्रकार की शारीरिक यातना तो नहीं दी गई? घटना की सूचना कब और किसके द्वारा पुलिस को दी गई? अन्य कोई बिन्दु जो जांच के दौरान आवश्यक हो?

Related articles

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...