बिना सूचना के अनुपस्थित रहने और शराब पीकर शाला आने पर भृत्य निलंबित

Date:

Share post:

जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किये निलंबन आदेश

कोरबा -: बिना पूर्व सूचना के शाला से अनुपस्थित रहने और शराब पीकर विद्यालय आने वाले भृत्य को निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबन आदेश जारी कर दिया है। जारी निलंबन आदेशानुसार विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लखनपुर में पदस्थ भृत्य विरेंद्र कुमार यादव बिना पूर्व सूचना के शाला से अनुपस्थित रहने तथा कभी-कभी स्कूल आने पर भी शराब के नशे रहने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इस संबंध में शिकायत पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पोड़ी-उपरोड़ा के जांच प्रतिवेदन के आधार पर इसे गंभीर अनुशासनहीनता और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के नियम 9 तथा 10 के विपरीत पाये जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से भृत्य विरेंद्र कुमार यादव का निलंबन आदेश जारी किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पोड़ीउपरोड़ा नियत किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...