बिलासपुर:-अचानकपुर स्कूल के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण

Date:

Share post:

छत्तीसगढ़:-बिलासपुर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला अचानकपुर, विकासखंड- बिल्हा, के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण हेतु कानन पेंडारी ले जाया गया, जहां बच्चों ने किताबों में चित्रों के माध्यम से या टेलीविजन के माध्यम से देखे सभी पशु, पक्षी, जीव – जंतुओं को साक्षात् अपने आंखों के सामने देखा। यह नज़ारा बच्चों के लिए बेहद ही आश्चर्यजनक और भाव- विभोर कर देने वाला था। तथा साथ ही साथ शिक्षकों द्वारा सभी पशु – पक्षियों, जीव – जंतुओं के विषय में छात्र बारीकी से जानकारी देते गए, जिनसे उनकी वन्य जीवों के प्रति उत्सुकता और भी बढ़ती गई। वन्य जीवों के साथ – साथ शिक्षकों के द्वारा बच्चों को जैव – विविधता, पर्यावरण – संरक्षण, तथा पर्यावरणीय संतुलन के विषय में भी गहन जानकारी दी गई। यह भ्रमण बच्चों के लिए शैक्षिक के साथ आश्चर्यों व जानकारियों से भरा भी रहा, तथा बच्चों ने इस शैक्षणिक भ्रमण का खूब आनंद उठाया। इस शैक्षणिक भ्रमण के सार्थक पहल और प्रयोग को सफल बनाने में शासकीय प्राथमिक शाला अचानकपुर के शिक्षक दुर्गेश कुमार कमलेश, उदय नारायण जगत, बीरेंद्र रजक, गायत्री रजक,कविता देवांगन,सुषमा साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related articles

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...

राजेन्द्रग्राम(पुष्पराजगढ़) में पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आज तृतीय दिवस

एल •••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर;-अखिल विश्व गायत्री जिला मीडिया प्रभारी श्री चन्द्रशेखर राठौर से प्राप्त सूत्रों के अनुसार जिला-अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ विधानसभा...